Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

केंद्रीय पेट्रोलियम हरदीप सिंह पुरी ने बताया कब बढेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?

केंद्रीय पेट्रोलियम हरदीप सिंह पुरी ने बताया कब बढेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम?
, बुधवार, 9 मार्च 2022 (14:11 IST)
नई दिल्ली। यूक्रेन-रूस युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच आशंका जताई जा रही है कि जल्दी ही पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी इजाफा होगा। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम हरदीप सिंह पुरी ने बता दिया कि देश में पेट्रोल डीजल के दाम कब बढ़ेंगे?
 
अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑइल की कीमतें तेजी से बढ़ रही है। दिसंबर 2021 में जो कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था, मार्च में 130 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का पूरा अनुमान है, सूत्रों के अनुसार इसी हफ्ते भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने का अनुमान है। 
 
वहीं केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि तेल की कीमतों पर फैसला करने के लिए तेल कंपनियों की अभी तक बैठक नहीं हुई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दो देशों के बीच जंग के कारण कीमतें बढ़ रही हैं और अगले कुछ दिनों में तेल कंपनियों की बैठक के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सुप्रीम कोर्ट का एनडीए में आरक्षण पर सुनवाई से इंकार, कहा- सामाजिक क्रांति रातोरात नहीं हो जाती