Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

उद्धव ठाकरे बोले- शिंदे शिवसेना के CM नहीं, शाह वादा निभाते तो महाराष्‍ट्र में भाजपा का सीएम होता

उद्धव ठाकरे बोले- शिंदे शिवसेना के CM नहीं, शाह वादा निभाते तो महाराष्‍ट्र में भाजपा का सीएम होता
, शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (15:16 IST)
मुंबई। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में उनसे किया गया वादा पूरा किया होता तो अब महाराष्ट्र में भाजपा का मुख्यमंत्री होता। उन्होंने कहा कि शिंदे शिवसेना के मुख्यमंत्री नहीं है।
 
उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो कुछ भी कल हुआ, उसके बारे में मैंने अमित शाह से पहले ही कह दिया था। हम भाजपा-शिवसेना के गठबंधन में ढाई साल के लिए शिवसेना का मुख्यमंत्री चाहते थे। अगर वे पहले ही इसके लिए तैयार हो जाते तो यहां महा विकास अघाड़ी की जरूरत ही नहीं होती।
 
शिवसेना प्रमुख ने भाजपा से यह भी कहा कि वह मुंबई को इस तरह धोखा न दे, जैसे कि उसने उन्हें धोखा दिया था। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र की नई सरकार द्वारा मेट्रो कार शेड को मुंबई के कांजुरमार्ग से आरे कॉलोनी में ले जाने संबंधी कदम से दुखी हैं।
 
उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि मेट्रो कार शेड परियोजना आरे में नहीं बल्कि कांजुरमार्ग में है। कांजुरमार्ग कोई निजी भूखंड नहीं है। मैं पर्यावरणविदों के साथ हूं और आरे को आरक्षित वन क्षेत्र घोषित कर दिया गया था। उस जंगल में वन्यजीव मौजूद हैं।
 
ठाकरे ने अपनी पार्टी में बगावत को लोकतंत्र का मजाक और लोगों के वोट की बर्बादी बताया। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पंजाब में मान सरकार ने पूरा किया वादा, हर घर को मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली