Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हिमालय की बर्फीली हवाओं से मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड, देश के 10 टॉप शहर जहां गिरा पारा

हिमालय की बर्फीली हवाओं से मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड, देश के 10 टॉप शहर जहां गिरा पारा
, बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (13:08 IST)
देशभर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 17.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यहां दिन का तापमान भी शून्य से नीचे है। कश्मीर के सभी हिस्सों में रात का पारा शून्य से कई डिग्री नीचे चल रहा है।

हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों से चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मैदानी इलाकों से लेकर मध्य भारत में भी तापमान में गिरावट रही। राजस्थान का सीकर सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। भारत के मैदानी राज्यों में टॉप 10 शहर, जहां पड़ी कड़ाके की ठंड :
शहर तापमान
सीकर 4.5 सेल्सियस
नारनौल 4.9 
अमृतसर 5.4 
अलवर 5.6 
अंबाला 5.6 
ग्वालियर 5.8 
हिसार 6.1 
लुधियाना 6.1 
चुरू 6.2 
रोहतक 6.2 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या अकेले सफर करने वाली महिलाओं के लिए Helpline Number लॉन्च हुआ...जानिए सच...