Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

BrahMos Missile : बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण

BrahMos Missile : बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण
नई दिल्ली , बुधवार, 1 नवंबर 2023 (23:16 IST)
Successful test of BrahMos Missile : भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में अपने युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नौसेना ने कहा कि मिसाइल मिशन के सभी उद्देश्यों पर खरी उतरी है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्‍कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल जल, थल से लेकर नभ तक मार कर सकती है।
 
नौसेना ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में मिसाइल परीक्षण की एक तस्वीर भी साझा की। नौसेना ने कहा, 'भारतीय नौसेना की पूर्वी टुकड़ी ने बंगाल की खाड़ी में ब्रह्मोस मिसाइल की सफल परीक्षण किया। मिसाइल मिशन के सभी पैमानों पर खरी उतरी है।
 
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है। इसे भारत और रूस ने मिलकर विकसित किया है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र और मॉस्‍कवा नदियों के नाम को मिलाकर रखा गया है। यह मिसाइल जल, थल से लेकर नभ तक मार कर सकती है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Gold-Silver Price : कमजोर मांग से सस्ता हुआ सोना, चांदी के भी गिरे दाम