Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Weather Update: देश के कई राज्यों में वर्षा जारी, गोवा और बंगाल में भारी बारिश की संभावना

Weather Update: देश के कई राज्यों में वर्षा जारी, गोवा और बंगाल में भारी बारिश की संभावना
, बुधवार, 22 जून 2022 (08:23 IST)
नई दिल्ली। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र पर बना हुआ है। उत्तरी राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा राजस्थान, दिल्ली, उत्तरप्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम बंगाल और असम तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तमिलनाडु तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ रेखा कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक से दूर अरब सागर में फैली हुई है।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : स्काईमेटवेदरडॉटकॉम के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तट, असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, केरल में भारी से बहुत भारी बारिश देखी गई। गंगीय पश्चिम बंगाल, रायलसीमा, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी कोंकण और गोवा, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और दक्षिण-पूर्व राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश देखी गई। बिहार, ओडिशा, झारखंड, शेष कोंकण और गोवा, लक्षद्वीप, उत्तराखंड और दिल्ली एनसीआर में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कर्नाटक के बाकी हिस्सों, तटीय आंध्रप्रदेश, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के अलग-अलग हिस्सों और राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश देखी गई।
 
अगले 24 घंटों का मौसम: अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा, सिक्किम, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में बारिश कम होने की उम्मीद है और भारी बारिश पीछे हट जाएगी।
देश के उत्तरी हिस्सों में आज कुछ मौसम की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं लेकिन कल गुरुवार के बाद बहुत हल्की गतिविधि देखी जाएगी। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, तमिलनाडु, लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के बाकी हिस्सों, आंतरिक ओडिशा, मध्यप्रदेश के बाकी हिस्सों, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राष्ट्रपति चुनाव: विपक्ष के यशवंत सिन्हा पर दांव लगाने के मायने