Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर तीन राज्यों में बसों में मुफ्त यात्रा

महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षाबंधन पर तीन राज्यों में बसों में मुफ्त यात्रा
, गुरुवार, 12 अगस्त 2021 (13:43 IST)
जयपुर/पटना/चंडीगढ़। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) के अवसर पर राजस्‍थान, बिहार और हरियाणा सरकारों ने बहनों के लिए सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इस बार यह 22 अगस्त को मनाया जाएगा। 
 
इस बार यह 22 अगस्त को मनाया जाएगा। राजस्थान सरकार के निर्देशक के मुताबिक इस बार भी महिलाओं और बालिकाओं के लिए राजस्थान रोडवेज और जयपुर शहर में लो फ्लोर बसों में निशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। महिलाएं राजस्थान की सीमा में एक्सप्रेस और साधारण बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। यह छूट 24 घंटे के लिए रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने पहले कार्यकाल में इस योजना की शुरुआत की थी, जो अब तक जारी है।
 
बिहार परिवहन विभाग की मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा सुरक्षित सफर के लिए विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। राजधानी पटना में कुल 125 सिटी सर्विस की बसें हैं। इनमें 70 बसें सीएनजी और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। महिलाओं एवं युवतियों के लिए इन सभी बसों में राखी के दिन बस सेवा पूरी तरह फ्री रहेगी।
 
इसी तरह,  हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि महिलाओं को हरियाणा परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सौगात दी जा रही है। उन्‍होंने कहा कि एक दिन के लिए 12 से 15 साल के बच्चे के साथ बहनें फ्री यात्रा कर सकेंगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Fact Check: क्या नीरज चोपड़ा ने कहा ‘मेरे ओलंपिक गोल्ड मेडल का क्रेडिट PM मोदी को ना दें’? जानिए पूरा सच