Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर खुद को मजबूत करेगी कांग्रेस : संदीप दीक्षित

Congress
नई दिल्ली , शुक्रवार, 18 अगस्त 2023 (18:57 IST)
Congress statement regarding Delhi Lok Sabha elections : कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने शुक्रवार को कहा कि अलका लांबा की उस टिप्पणी का आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के फैसले से कोई संबंध नहीं है जिसमें उन्होंने कहा था कि कांग्रेस दिल्ली की सभी 7 सीटों पर खुद को मजबूत करेगी।
 
दीक्षित ने कहा कि किसी भी पार्टी को गठबंधन से इतर सभी जिलों में खुद को मजबूत करने की जरूरत होती है। उनका कहना था, अलका लांबा ने जो कहा वह यह था कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता सभी सात जिलों में खुद को मजबूत करेंगे। जब आप एक पार्टी को मजबूत करते हैं, तो इसे चुनिंदा ढंग से नहीं करते हैं, आप पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करते हैं। अगर गठबंधन होता है, तो वे जिस भी सीट पर लड़ेंगे हम उनका समर्थन करेंगे और हम जहां लड़ेंगे, वहां वे हमारा समर्थन करेंगे।
 
दीक्षित ने सवाल किया, अगर हम सभी जिलों में अपना आधार मजबूत नहीं करेंगे तो हम आगामी चुनाव कैसे लड़ेंगे? या हम उनका समर्थन कैसे करेंगे? दिल्ली प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए बुधवार को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक की थी।
 
उस बैठक के बाद अलका लांबा ने कहा था, गठबंधन करना है या नहीं, इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है, लेकिन हमें सातों सीटों पर खुद को तैयार रहने को कहा गया है। हम दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर तैयारी करेंगे। उनकी टिप्पणी के बाद आप ने कहा था कि अगर कांग्रेस दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ना चाहती है तो मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक में भाग लेने का कोई मतलब नहीं है।
 
अलका लांबा के बयान पर प्रतिक्रिया के लिए आप की आलोचना करते हुए दीक्षित ने कहा कि पार्टी उछलकूद का काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन पर कोई विवाद नहीं है और आम आदमी पार्टी का बयान या तो ब्लैकमेल करने या खबरों में बने रहने की उनकी रणनीति है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राज्यसभा के सदस्यों में से 12% अरबपति, 33% पर आपराधिक मामले