Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Maharashtra Crisis : कांग्रेस ने जताया CM उद्धव ठाकरे पर विश्वास, कहा- BJP अपनी मंशा में सफल नहीं हो सकेगी...

Maharashtra Crisis : कांग्रेस ने जताया CM उद्धव ठाकरे पर विश्वास, कहा- BJP अपनी मंशा में सफल नहीं हो सकेगी...
, गुरुवार, 23 जून 2022 (17:14 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर विश्वास है और भारतीय जनता पार्टी राज्य में अस्थिरता पैदा करने की अपनी मंशा में सफल नहीं हो सकेगी।गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के कई विधायकों की बगावत के बाद राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार संकट में आ गई है।

पार्टी नेता गौरव गोगोई ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, हमारा विश्वास मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर है। हम अपने महाराष्ट्र के साथियों के साथ संपर्क में हैं। हमें भरोसा है कि स्थिर सरकार को गिराने और राज्य को अस्थिरता में ले जाने की भाजपा की मंशा सफल नहीं होगी।

उन्होंने दावा किया, ऐसे समय जब (असम में) बाढ़ आई हुई है, किसान और नौजवान परेशान हैं, कई जगहों पर भ्रष्टाचार है, तब भाजपा इन मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। शिवसेना में बगावत से जुड़े सवाल पर गोगोई ने कहा कि यह शिवसेना का आंतरिक मामला है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना के कई विधायकों की बगावत करने के बाद राज्य में महा विकास आघाड़ी सरकार संकट में आ गई है। कांग्रेस भी इस सरकार का हिस्सा है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्‍या एकनाथ शिंदे महाराष्‍ट्र के सचिन पायलट बनकर रह जाएंगे?