Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गंगोत्री उपचुनाव: सीएम तीरथ सिंह रावत को टक्कर देंगे AAP के कर्नल अजय कोठियाल

गंगोत्री उपचुनाव: सीएम तीरथ सिंह रावत को टक्कर देंगे AAP के कर्नल अजय कोठियाल
, गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (15:26 IST)
उत्तराखंड में आप ने गंगोत्री विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अपने वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल के नाम की घोषणा की है। राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत भी यहां से उपचुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, भाजपा ने इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया है।

आप ने कहा कि, यदि सीएम तीरथ सिंह रावत गंगोत्री विधानसभा के उपचुनाव सीट पर चुनाव लड़ने की हिम्मत दिखाते हैं तो आम आदमी पार्टी की तरफ से उनके वरिष्ठ नेता कर्नल अजय कोठियाल मुख्यमंत्री के खिलाफ ताल ठोकेंगे।

जानकारी के लिए बता दें कि, पौड़ी से लोकसभा सांसद तीरथ सिंह रावत ने इस साल 10 मार्च को मुख्यमंत्री का पद संभाला था। नियम के अनुसार, 10 सितंबर तक उन्हें विधानसभा का सदस्य निर्वाचित होना अनिवार्य है।

उत्तराखंड में इस समय दो विधानसभा सीटें खाली हैं, जिनमें से गढ़वाल क्षेत्र में मौजूद गंगोत्री सीट से रावत के उपचुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही है। इसके साथ-साथ कांग्रेस नेता इंदिरा ह्रदेश के निधन के बाद हल्द्वानी सीट खाली है।

कर्नल अजय कोठियाल की बात करें तो वह टिहरी गढ़वाल के चौंफा गांव जे रहने वाले हैं। कर्नल अजय ने 7 दिसंबर, 1992 को सेना में गढ़वाल राइफल्स की चौथी बटालियन में बतौर सेकंड लेफ्टिनेंट सैन्य पीवन की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सेना में रहते हुए कई बड़ी उप्लब्धियां हासिल की।

 
गंगोत्री सीट से कर्नल अजय कोठियाल का नाम आने के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ''कर्नल साहिब, शुभकामनाएं। आपने फ़ौज में अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की। अब उत्तराखंड आपकी ओर देख रहा है. यहां की भ्रष्ट राजनीति भी साफ़ करनी है।''

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब