Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा, अभयजी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार 2020 की घोषणा, अभयजी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
webdunia

विकास सिंह

, शनिवार, 28 अगस्त 2021 (19:19 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्वोच्च खेल अलंकरण पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी विवेक सागर को सर्वोच्च विक्रम पुरस्कार और मध्यप्रदेश टेबल टेनिस एसोसिएशन के आजीवन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की गई है।
 
उल्लेखनीय है कि इंदौर में खेल गतिविधियों खास कर टेबल टेनिस को आगे बढ़ाने में अभयजी ने बहुत काम किया है। उन्हीं के प्रयासों से इंदौर अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं संपन्न हो सकीं। 
 
संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2020 के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार पद्मश्री अभयजी को दिया जा रहा है। वर्ष 2020 के लिए 13 एकलव्य, 10 विक्रम, 3 विश्वामित्र, 1 स्व. श्री प्रभाष जोशी और 1 लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार घोषित किए गए हैं। 
 
विक्रम पुरस्कार : (व्यक्तिगत खेल में)  विश्वजीत सिंह कैनो-स्लॉलम होशंगाबाद, सुनिधि चौहान शूटिंग भोपाल, निधि नन्हेट कराते बालाघाट, परिधि जोशी घुड़सवारी इन्दौर, मंजू बम्बोरिया बॉक्सिंग उज्जैन, एकता यादव सेलिंग भोपाल।
 
दलीय खेल : विवेक सागर प्रसाद हॉकी होशंगाबाद, हर्षवर्धन तोमर बास्केटबॉल ग्वालियर। पूजा मालवीय मल्लखम्भ, उज्जैन। दिव्यांग श्रेणी में सुश्री प्राची यादव पैरा कैनो, ग्वालियर शामिल है।
 
एकलव्य पुरस्कार (व्यक्तिगत खेल में) : सुषमा वर्मा क्याकिंग-कैनोइंग सीहोर, तुषिता सिंह सॉफ्ट टेनिस भोपाल, स्पर्श खरे वूशु जबलपुर, अर्जुन सिंह घुड़सवारी भोपाल, सुनील डावर एथलेटिक्स बड़वानी, गौरांशी शर्मा बैडमिंटन (दिव्यांग) भोपाल, राममिलन यादव सेलिंग टीकमगढ़, अंकित शर्मा फेंसिंग, ग्वालियर, अनुराधा अहिरवार तीरंदाजी भोपाल, प्रीति रजक शूटिंग होशंगाबाद एवं शशांक पटेल ताईक्वांडो भोपाल।
 
दलीय खेल- साधना सेंगर हॉकी होशंगाबाद। धु्रवराज कुर्रे पावर लिफ्टिंग भोपाल। 
 
विश्वामित्र पुरस्कार (व्यक्तिगत खेल) : वीरेन्द्र डबास, पैरा स्वीमिंग एवं पैरा एथलेटिक्स, ग्वालियर, रिचपाल सिंह सलारिया, तीरंदाजी जबलपुर। दलीय खेल- डॉ. हबीब हसन शामिल हैं। 
 
स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार : वर्ष 2020 का स्व. प्रभाष जोशी खेल पुरस्कार उज्जैन की मल्लखम्ब खिलाड़ी सुश्री वैष्णवी कहार को दिया जाएगा। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हरियाणा में किसानों पर लाठीचार्ज, खट्‍टर बोले- पुलिस पर पथराव करेंगे तो कार्रवाई तो होगी