Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Covid-19 पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गुप्त दान दिया

Covid-19 पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने गुप्त दान दिया
, मंगलवार, 31 मार्च 2020 (19:34 IST)
बैंग्लुरु। पूर्व भारतीय कप्तान और कोच अनिल कुंबले ने कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के लिए मंगलवार को केंद्र और कर्नाटक राज्य राहत कोष में दान दिया। 

कुंबले ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 को भगाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैंने पीएम राहत कोष और मुख्यमंत्री (कर्नाटक) राहत कोष में योगदान किया है। कृपया घर पर रहिए, सुरक्षित रहिए।’

हालांकि इस महान लेग स्पिनर ने दान की हुई राशि का खुलासा नहीं किया। देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है जबकि सोमवार रात तक इससे संक्रमित 1251 से ज्यादा मामले थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

स्वीडन सरकार ने भारतीय कोच के लिए फ्लाइट का इंतजाम किया