Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वैश्विक अनिश्चितता व रुपए में मजबूती से सोने में 136 और चांदी में 346 रुपए की गिरावट

वैश्विक अनिश्चितता व रुपए में मजबूती से सोने में 136 और चांदी में 346 रुपए की गिरावट
, शुक्रवार, 4 दिसंबर 2020 (18:10 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में अनिश्चितता और रुपए में मजबूती के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 136 रुपए की गिरावट के साथ 48,813 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 48,949 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को आरंभिक सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 73.77 रुपए प्रति डॉलर तक पहुंच गया था। चांदी भी 346 रुपए की गिरावट के साथ 63,343 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले दिन इसका बंद भाव 63,689 का था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली लाभ के साथ 1,842 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 24.20 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।
 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं में लिवाली तेज हुई ओर सोने में मजबूती बनी रही। प्रोत्साहन पैकेज मिलने की ताजा उम्मीद के बढ़ने से सर्राफा में बढ़ी लिवाली को समर्थन मिला। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत को 9 करोड़ डॉलर के सैन्य उपकरण देगा अमेरिका, पेंटागन ने दी मंजूरी