Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, बीच पर लाइव परफॉर्मेंस कर रहा था मशहूर पॉप बैंड, 20 मीटर ऊंची उठीं लहरों ने मचा दी तबाही

वीडियो देखकर दहल जाएगा दिल, बीच पर लाइव परफॉर्मेंस कर रहा था मशहूर पॉप बैंड, 20 मीटर ऊंची उठीं लहरों ने मचा दी तबाही
, सोमवार, 24 दिसंबर 2018 (11:37 IST)
इंडोनेशिया में समुद्र के नीचे चट्टानें खिसकने से आई सुनामी में कम से कम 281 लोगों की मौत हो गई है और 1 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही हजारों लोग लापता हो गए हैं। इस बड़ी विपदा का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
इसमें इंडोनेशिया का फेमस पॉप बैंड ‘सेवंटीन’ को भी पीछे से आई विकराल लहरों ने चपेट में ले लिया। वीडियो में लोगों को चीखते और मंच पर प्रस्तुति दे रहे बैंड सदस्यों को बहते देखा जा सकता है। इंडोनेशिया के इस पॉप बैंड ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि उसके बास प्लेयर और रोड मैनेजर की मौत हो गई है।

इसके अलावा बैंड के 4 सदस्य लापता हैं। इनमें एक बैंड सिंगर रिफियन की पत्नी भी शामिल हैं। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें वे रोते हुए अपनी पत्नी के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
(वीडियो सौजन्य : यूट्‍यूब)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी की स्मृति में पीएम मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, ये हैं खूबियां...