Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : PM मोदी BJP उम्मीदवारों पर लगाएंगे मुहर, गुरुवार को CEC की बैठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 : PM मोदी BJP उम्मीदवारों पर लगाएंगे मुहर, गुरुवार को CEC की बैठक
, बुधवार, 15 जनवरी 2020 (18:20 IST)
नई दिल्ली। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के वास्ते गुरुवार को बैठक करेगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस समिति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।
सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को ही दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं और 11 फरवरी को मतगणना होगी। पिछली बार भाजपा ने केवल 3 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि आप ने 67 सीटें अपने नाम की थीं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आयुष्मान भारत से जुड़ी बड़ी खबर, NHA ने आईटीसी ई-चौपाल के साथ MOU पर किए हस्ताक्षर