Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Corona का कहर, दिल्ली में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना पॉजिटिव

Corona का कहर, दिल्ली में एक ही परिवार के 26 लोग कोरोना पॉजिटिव
, शनिवार, 18 अप्रैल 2020 (18:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में उत्तर-पश्चिम जिले के जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दहशत का माहौल है। 
 
राष्ट्रीय राजधानी के निजामुद्दीन के मरकज में विशेष ऑपरेशंस के बाद दिल्ली में एक ही स्थान पर कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण का यह दूसरा बड़ा मामला है। मरकज के 1080 लोग इस संक्रमण से प्रभावित हैं।
webdunia
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जहांगीरपुरी में एक ही परिवार के 26 सदस्य कोरोना से संकरमित हुए हैं।
 
उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 2274 नमूनों की जांच की गई और 67 पाजिटिव पाए गए हैं। पिछले 2-3 दिनों से दिल्ली में मामलों में कमी आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में नए मामले और कम होंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Corona virus संकमितों में से 29.8 फीसदी तबलीगी