Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीरें

स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीरें

WD Entertainment Desk

, रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (15:23 IST)
raabiya chhati puja: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर हाल ही में एक प्यारी सी बेटी की मां बनी हैं। वह अपनी बेटी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं हालंकि उन्होंने बेबी का फेस अभी तक रिवील नहीं किया है। अब स्वरा और उनके परिवार ने मिलकर बेटी राबिया का छठी पूजन किया है।
 
स्वरा भास्कर ने छठी पूजा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन तस्वीरों में वह पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं। इस पूजा में स्वरा भास्कर के सास-ससुर के अलावा मायके वाले भी शामिल हुए। तस्वीरों में हर कोई पीले कपड़ों में दिख रहा है। 
 
webdunia
एक तस्वीर में राबिया अपने पिता फहाद अहमद की गोद में नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में लाड़ली बेटी को दादा और नाना प्यार से निहारते दिख रहे हैं। हालांकि किसी भी तस्वीर में राबिया का चेहरा नहीं दिख रहा है। इन तस्वीरों के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'राबिया रमा अहमद की छठी।'
 
webdunia
बता दें कि स्वरा और फहद 23 सितंबर को बेटी के माता पिता बने हैं। हालांकि कपल ने इसकी जानकारी 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर दी थी। कपल ने अस्पताल की फोटोज शेयर की थी और बेटी का नाम राबिया रखा था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

साउथ एक्टर की कार ने फुटपाथ पर चल रहे दंपत्ति को मारी टक्कर, महिला की मौत