Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

कोरोना से जंग में पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, बांटे 800 एयर प्यूरीफायर

कोरोना से जंग में पुलिसकर्मियों की मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी, बांटे 800 एयर प्यूरीफायर
, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (18:25 IST)
बॉलीवुड के माचो हीरो सुनील शेट्टी कोविड महामारी की जंग में पुलिस की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने पुलिस स्टेशनों में 800 एयर प्यूरीफायर बांटे हैं।

 
सुनील शेट्टी चैरिटी करने में काफी एक्टिव रहते हैं। कोविड से जंग में पुलिस की मदद के लिए सुनील शेट्टी ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। सुनील शेट्टी ने मुंबई के विभिन्न पुलिस स्टेशनों को 800 एयर प्यूरीफायर दिए हैं। 
 
इन एयर प्यूरीफायर को विभिन्न पुलिस स्टेशनों में लगाए जाएंगे जिससे लोगों को कोविड 19 के वायरस से लड़ने में मदद मिल सके। मुंबई पुलिस कॉमिशनर हेमंत नागराले ने कहा, कोविड मामलें अचानक बढ़ने के कारण इसे कंट्रोल करने के लिए सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन सख्ती से किया जा रहा है। ऐसे समय में सुनील शेट्टी का सपोर्ट काबिले तारीफ है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बापजी' का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' हुआ रिलीज