Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

इलाज खत्म कर वापसी की तैयारी में ऋषि कपूर, इस महीने लौटेंगे भारत

इलाज खत्म कर वापसी की तैयारी में ऋषि कपूर, इस महीने लौटेंगे भारत
बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर बीते 8 महीनों से न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे हैं। बीते काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रहे ऋषि कपूर ने इस बीमारी को मात दे दी है और अब वो जल्द ही भारत वापसी करेंगे।


खबरों के अनुसार ऋषि अपने 67वें जन्मदिन के समय तक भारत लौट आएंगे। ऋषि कपूर ने स्वयं इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, हां, मैं अगस्त के अंत तक भारत वापस लौटने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने बढ़िया ढंग से रिकवर कर लिया है। 
 
webdunia
रिपोर्ट के अनुसार ऋषि कपूर अब पूरी तरह से कैंसर फ्री स्टेट में हैं। अभी वो डॉक्टरों की देखरेख में हैं। वो एक प्राइवेट अपार्टमेंट में हैं और अपनी जिंदगी खुशी से जी रहे हैं। 
 
ऋषि कपूर अपनी तबीयत को लेकर ट्वीट करते रहते हैं। शाहरुख खान, आमिर खान, अनुपम खेर से लेकर दीपिका पादुकोण तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऋषि कपूर से मिलने न्यूयॉर्क गए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इस वजह से यूपी की बोली सीख रही हैं सनी लियोनी