Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहने तस्वीर, लिखा- मेरे डैड हमेशा मेरे साथ

रिद्धिमा ने शेयर की पिता ऋषि कपूर की घड़ी पहने तस्वीर, लिखा- मेरे डैड हमेशा मेरे साथ
, रविवार, 2 अगस्त 2020 (13:31 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर को दुनिया छोड़े हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन आज भी फैंस और परिवारवाले उनकी कमी को महसूस करते हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर पिता के जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें याद कर रही हैं।

 
हाल ही में रिद्धिमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट ही जिसमें वो अपनी कलाई पर घड़ी बांधे दिख रही है। बता दें, रिद्धिमा ने अपने पिता ऋषि कपूर लग्जरी रिस्ट वॉच को पहना है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'मेरे डैड हमेशा मेरे साथ हैं।' 
 
webdunia
बता दें कि रिद्धिमा कपूर पिता ऋषि कपूर को अंतिम विदाई देने नहीं आ पाई थी। इसका कारण देशभर में लगा लॉकडाउन था। मूवमेंट पास मिलने के बाद उन्हें वाया रोड से मुंबई जाने की अनुमति मिली थी। रिद्धिमा दिल्ली से मुंबई अपने गाड़ी से आई थीं।
 
रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। रिद्धिमा एक सफल ज्वैलरी डिज़ाइनर हैं। रिद्धिमा 'आर ज्वैलरी' नाम के ब्रैंड की मालकिन हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Friendship Day को बॉलीवुड के इन गानों के साथ बनाए और खास, सुनिए ये सुपरहिट गाने