Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बापजी' का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव की फिल्म 'बापजी' का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' हुआ रिलीज
, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (18:10 IST)
भोजपुरी फिल्म अभिनेता खेसारी लाल यादव की आने वाली फिल्म 'बाप जी' का गाना 'सांचा तोड़ दिहले' वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है।

 
'सांचा तोड़ दिहले' वीडियो गाना में खेसारीलाल यादव और ऋतु सिंह की केमेस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को गाया है खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी केटी ने, लिरिक्स कुन्दन प्रीत के हैं और संगीत ओम झा का है।
 
गौरतलब है कि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी से फिल्म बाप जी का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें बाप और बेटे के रिश्ते की अनोखी दास्तां दिखी है। बेटे की भूमिका में खेसारीलाल यादव और बाप के किरदार में मनोज टाइगर हैं।
 
गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इंटरटेनमेंट प्रस्तुत फिल्म बाप जी के निर्माता रामजी जयसवाल (गोविंदा) हैं। फिल्म के निर्देशक देव पाण्डेय हैं। फिल्म के सहनिर्माता श्यामजीत बरई हैं। लेखक अरबिन्द तिवारी हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, यादव राज और कुंदन प्रीत हैं। 
 
फिल्म के मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव, ऋतू सिंह, काजल राघवानी, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस, राजबीर, रीतू पाण्डेय, सी पी भट्ट, सम्भावना सेठ, बृजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा आदि हैं।
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Bigg Boss OTT : शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी के लिए फैंस के मांगे वोट, बोलीं- उम्मीद करतीं हूं आप सभी...