Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 से अब यह एक्ट्रेस भी जुड़ी

टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की बागी 3 से अब यह एक्ट्रेस भी जुड़ी
, मंगलवार, 24 सितम्बर 2019 (12:55 IST)
अपने छोटे-से करियर में ही टाइगर श्रॉफ एक फ्रेंचाइज़ का हिस्सा बन गए हैं। बागी उनकी लोकप्रिय सीरिज है जिसकी दोनों फिल्में सुपरहिट रही थीं। अब बागी 3 पर काम चल रहा है। 
 
फिल्म में टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख को चुन लिया गया है। अब फिल्म से एक और एक्ट्रेस जोड़ी गई है। अंकिता लोखंडे भी इस फिल्म में नजर आएंगी। 
टीवी की दुनिया में अंकिता एक लोकप्रिय नाम हैं। अब बड़े परदे पर भी उन्होंने शुरुआत की है। साल के शुरू में कंगना रनौट अभिनीत 'मणिकर्णिका' फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें अंकिता नजर आई थीं। 
 
सूत्रों के अनुसार अंकिता का फिल्म 'बागी 3' में भी सशक्त रोल है और इसीलिए उन्होंने हामी भरी। 
 
बागी 3 का निर्देशन कर रहे हैं अहमद खान। निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला और को-प्रोड्यूसर हैं फॉक्स स्टार स्टूडियो। फिल्म अगले वर्ष रिलीज होगी। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

ड्रीम गर्ल ने बॉक्स ऑफिस पर लगाया शतक, 11वें दिन 100 करोड़ क्लब में एंट्री