Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

एमएस धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर अजय देवगन ने कही यह बात

एमएस धोनी के साथ तस्वीर शेयर कर अजय देवगन ने कही यह बात
, शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (06:08 IST)
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वॉरियर' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अजय देवगन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रही है, जिसमें वह भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

 
अजय देवगन ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। अजय देवगन ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'क्रिकेट और फिल्म्स, हमारे देश को एकजुट करने वाला धर्म।' फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 
हाल ही में धोनी अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मसूरी की बर्फीली वादियों में पहुंचे थे। यहां से धोनी व्यावसायिक काम के लिए मुंबई गए थे। 
 
फिल्म तानाजी के बात करें तो ये अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। इस फिल्म में लंबे अरसे बाद अजय देवगन और काजोल साथ स्क्रीन पर साथ दिखाई दिए। इस फिल्म में अजय देवगन तानाजी मालुसरे की अहम भूमिका में हैं। वहीं काजोल उनकी पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे की भुमिका में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई दीपिका पादुकोण की 'छपाक'