Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाई दूज पर पढ़ें यमुना जी की आरती : ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता

भाई दूज पर पढ़ें यमुना जी की आरती : ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता
भाई दूज पर यमुना माता की आरती उतारी जाती है। यमुना जी की आरती पढ़ने या सुनने मात्र से ही भगवान श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यमुना जी की आरती सच्चे मन से करने से यम का भय खत्म हो जाता है।
 
ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता, 
जो नहावे फल पावे सुख सुख की दाता
ॐ पावन श्रीयमुना जल शीतल अगम बहै धारा,
जो जन शरण से कर दिया निस्तारा
ॐ जो जन प्रातः ही उठकर नित्य स्नान करे,
यम के त्रास न पावे जो नित्य ध्यान करे
ॐ कलिकाल में महिमा तुम्हारी अटल रही,
तुम्हारा बड़ा महातम चारों वेद कही
ॐ आन तुम्हारे माता प्रभु अवतार लियो,
नित्य निर्मल जल पीकर कंस को मार दियो
ॐ नमो मात भय हरणी शुभ मंगल करणी,
मन 'बेचैन' भय है तुम बिन वैतरणी
ॐ ॐ जय यमुना माता, हरि ॐ जय यमुना माता।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाईदूज के दिन चित्रगुप्त होंगे प्रसन्न, इस मंत्र से करें भगवान चित्रगुप्त की पूजा