Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

यूपी उपचुनाव को लेकर एक्शन में CM योगी, 30 मंत्रियों को दी 10 सीटों की जिम्मेदारी

यूपी उपचुनाव को लेकर एक्शन में CM योगी, 30 मंत्रियों को दी 10 सीटों की जिम्मेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 17 जुलाई 2024 (12:52 IST)
UP bypoll election : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में करारी हार के बाद में पार्टी ने 10 सीटों पर होने वाले उपचुनावों के लिए कमर कस ली है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक कर हर सीट की जिम्मेदारी 3 मंत्रियों को सौंपी है। इस तरह 10 सीटों के लिए 30 मंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा गया है। ALSO READ: नड्डा से मुलाकात के बाद भी केशव प्रसाद मौर्य के निशाने पर योगी आदित्यनाथ, क्या सरकार-संगठन में होगा बड़ा बदलाव?
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बुधवार को उनके आवास पर हुई बैठक में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और इसके लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक के बाद बाहर निकले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई और सभी की जिम्मेदारी तय की गई।
 
राज्य में करहल, गाजियाबाद सदर, मिल्कीपुर, कटेहरी, फूलपुर, मझवां, मीरापुर, खैर, कुंदरकी और सीसामऊ सीट पर उपचुनाव होना है। इनमें से 9 सीटें विधायकों के सांसद बनने से खाली हुई है जबकि एक सीट पर विधायक को अयोग्य  घोषित किया गया था। ALSO READ: उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड तक भाजपा में क्यों मचा है बवाल?
 
गौरतलब है कि 2022 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने इन 10 में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। भाजपा 3 सीटें जीतने में सफल रही थी जबकि निषाद पार्टी और राष्‍ट्रीय लोकदल को 1-1 सीट पर जीत मिली थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के पीछे है ईरान, सीक्रेट सर्विस ने बढ़ाई सुरक्षा