Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम...

फिर महंगा हुआ LPG सिलेंडर, जानिए कितने बढ़े दाम...
, रविवार, 1 अगस्त 2021 (12:58 IST)
नई दिल्ली। कोरोना काल काल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। एलपीजी गैस सिलेंडर के ये बढ़े हुए दाम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए हैं।

खबरों के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। इसके तहत सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में 73.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आंबागढ़ किले में सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने फहराया झंडा, पुलिस ने किया गिरफ्तार