Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

Tokyo Olympic 2020 : PV Sindhu ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा पदक

Tokyo Olympic 2020 : PV Sindhu ने रचा इतिहास, टोक्यो ओलिंपिक में भारत को मिला दूसरा पदक
, रविवार, 1 अगस्त 2021 (17:50 IST)
टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलिंपक में इतिहास रच दिया। सिंधु ने चीन की बिंग जियाओ को हराकर ओलिंपिक में कांस्य पदक जीत लिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिंधु को इस जीत पर बधाई दी है।
webdunia

सिंधु ने पीवी जियाओ को सीधे सेट में हराकर मुकाबला जीत लिया। सिंधु ने चीन की खिलाड़ी जियाओ को 21-13, 21-15 से हराया।  इससे पहले सिंधु महिला एकल के सेमीफाइनल में ताइ जु यिंग (चीनी ताइपै) से 18-21, 12-21 से हार गई थीं।

2019 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल जीता था। रियो ओलंपिक में पीवी सिंधु ने सिल्वर पदक जीता था। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी सिंधु को बधाई दी है। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीवी सिंधु को बधाई देते हुए कहा कि देश को सिंधु पर गर्व है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

Tokyo Olympics 2021 : सिंधु का कास्य पदक के लिए मुकाबला, जीता पहला गेम