Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हॉकी इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए पहुंची द्रविड़ की टीम

हॉकी इंडिया की हौसलाअफजाई के लिए पहुंची द्रविड़ की टीम
, बुधवार, 17 जनवरी 2018 (17:04 IST)
तौरंगा (न्यूजीलैंड)। भारत की अंडर 19 क्रिकेट टीम यहां जापान के खिलाफ आमंत्रण टूर्नामेंट में पहला मैच खेल रही भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी टीम की हौसलाअफजाई के लिए बुधवार को कोच राहुल द्रविड़ के साथ पहुंची।
 
 
द्रविड़ कल पापुआ न्यू गिनीया पर मिली जीत के बाद माउंट माउंगानुइ से यहां आए थे और हॉकी खिलाड़ियों से मिले। वह आज पूरी टीम को लेकर हॉकी मैच देखने आए, जिसमें भारत ने जापान को 6-0 से हराया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, भारत की अंडर 19 टीम हॉकी टीम की हौसलाअफजाई करने तौरंगा पहुंची। 
 
भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है, जिसने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 100 रन से हराने के बाद पापुआ को दस विकेट से मात दी। आज उसके लिए विश्राम का दिन था। अब उसे शुक्रवार को जिम्बाब्वे से खेलना है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत-अफ्रीका टेस्ट : पुजारा के विश्व रिकॉर्ड का कुछ ऐसे उड़ा ट्विटर पर मजाक