Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

रावण की अशोक वाटिका कहां थी, जानिए..

रावण की अशोक वाटिका कहां थी, जानिए..

अनिरुद्ध जोशी

रावण ने माता सीता का हरण करने के पश्चात उन्हें बहुत ही सुंदर अशोक वाटिका में रखा गया था। यह अशोक वाटिका रावण ने बनवाई थी। इस वाटिका में एक गुफा भी है। यह वाटिका आज भी श्रीलंका के एक पर्वत पर स्थित है।

अशोक वाटिका : अशोक वाटिका लंका में स्थित है, जहां रावण ने सीता को हरण करने के पश्चात बंधक बनाकर रखा था। ऐसा माना जाता है कि एलिया पर्वतीय क्षेत्र की एक गुफा में सीता माता को रखा गया था जिसे 'सीता एलिया' नाम से जाना जाता है। यहां सीता माता के नाम पर एक मंदिर भी है।

वेरांगटोक, जो महियांगना से 10 किलोमीटर दूर है वहीं पर रावण ने सीता का हरण कर पुष्पक विमान को उतारा था। महियांगना मध्य श्रीलंका स्थित नुवारा एलिया का एक पर्वतीय क्षेत्र है। इसके बाद सीता माता को जहां ले जाया गया था उस स्थान का नाम गुरुलपोटा है जिसे अब 'सीतोकोटुवा' नाम से जाना जाता है। यह स्थान भी महियांगना के पास है।

एलिया पर्वतीय क्षेत्र की एक गुफा में सीता माता को रखा गया था जिसे 'सीता एलिया' नाम से जाना जाता है। यहां सीता माता के नाम पर एक मंदिर भी है। इसके अलावा और भी स्थान श्रीलंका में मौजूद हैं, जिनका ऐतिहासिक महत्व है।

फोटो सौजन्य : यूट्यूब

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

हनुमानजी के 10 पराक्रम, जानिए