Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से लालू ने क्यों बनाई दूरी, जानिए वजह

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह से लालू ने क्यों बनाई दूरी, जानिए वजह
, बुधवार, 25 दिसंबर 2019 (18:26 IST)
रांची। झारखंड में JMM, कांग्रेस और राजद ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा और भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सफलता प्राप्त की। तीनों दलों ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। हालांकि 29 दिसंबर को होने जा रहे हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में राजद प्रमुख लालू यादव शामिल नहीं होंगे।
 
लालू के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री रहे तेजस्व यादव ने कहा कि उनके पिता लालू यादव बीमार हैं और वह 29 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे।
 
webdunia
उल्लेखनीय है कि झारखंड चुनाव में गठबंधन 47 सीटें जीतने में सफल रहा जबकि चुनाव बाद बाबूलाल मरांडी की JVM ने भी हेमंत सोरेने को बगैर शर्त समर्थन दे दिया।
 
चुनाव में राजद भी एक सीट जीतने में सफल रहा और उसके एक मात्र विधायक को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा हो रही है।  

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

क्या NPR, देशभर में NRC लाने का पहला क़दम है?- फ़ैक्ट चेक