Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

चेन्नई में इंडिगो का विमान आपात स्थिति में उतरा

चेन्नई में इंडिगो का विमान आपात स्थिति में उतरा
, बुधवार, 20 नवंबर 2019 (15:29 IST)
चेन्नई। कोयंबटूर से उड़ान भरने वाले इंडिगो के एक विमान को धुआं निकलने के बाद चेन्नई में आपात स्थिति में उतारा गया। इस विमान में 168 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान चेन्नई में सुरक्षित उतर गया और इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
 
कोयंबटूर-चेन्नई सेवा के पायलट ने विमान में कार्गो क्षेत्र में धुआं दिखने के बाद प्राथमिकता के आधार पर विमान को उतारने की अनुमति मांगी। आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा भारत, संयुक्त राष्ट्र में खरी-खरी