Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द, केजरीवाल नाराज

शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द, केजरीवाल नाराज
नई दिल्ली , बुधवार, 6 दिसंबर 2017 (14:22 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जदयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव को राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने के फैसले को असंवैधानिक बताया है।
 
केजरीवाल ने आज इसे राजनीतिक बदले की भावना से किया गया फैसला बताते हुए यादव की संसद सदस्यता बहाल करने की मांग की।
 
उल्लेखनीय है कि राज्यसभा के सभापति एम वैंकेया नायडू ने सोमवार को जदयू के सांसद शरद यादव और अली अनवर को पार्टी विरोधी गतिविधयों में शामिल होने के आरोप में सदन की सदस्यता से अयोग्य करार दिया था। नायडू ने राज्यसभा में जदयू संसदीय दल के नेता आर सी पी सिंह की अर्जी पर यह फैसला दिया है।
 
केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि शरद यादव जी को अयोग्य घोषित करना बिल्कुल गैरकानूनी और असंवैधानिक है। यह राजनीतिक बदला है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि उन्हें अयोग्य घोषित करने का फैसला वापस लिया जाए। (भाषा)
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सनसनीखेज...कांग्रेस भड़का रही है गुजरात के मुसलमानों को-वसीम रिजवी