Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

UP में रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...

UP में रोडवेज की बसों का सफर हुआ महंगा, जानिए कितना बढ़ा किराया...
, गुरुवार, 14 अप्रैल 2022 (12:34 IST)
उत्तर प्रदेश में लोगों को महंगाई से राहत मिलती नहीं दिख रही है। इस बीच अब परिवहन निगम की बसों में सफर करना भी महंगा हो गया है। क्‍योंकि निगम ने अब 1 रुपए से लेकर 7 रुपए तक किराया बढ़ा दिया है।

खबरों के अनुसार, प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और घरेलू सिलेंडर के बाद अब रोडवेज की बसों में सफर करना भी यात्रियों के लिए महंगा हो गया है। बढ़ा हुआ किराया तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया है।

बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपए तक बढ़ा दिया गया है। पहले लखनऊ से अयोध्या तक का साधारण बस का किराया 184 रुपए था, जिसकी जगह 187 रुपए यात्रियों को देने होंगे।

निगम ने साधारण बसों में 100 किलोमीटर तक का सफर करने वाले यात्रियों से 1 रुपए से लेकर डेढ़ रुपए तक किराए को बढ़ाया हैजबकि AC बसों में किराया एकमुश्त में 7 रुपए तक बढ़ा दिया गया है।

बसों में एटीएम मशीनों के जरिए फीडिंग हो जाने के बाद यात्रियों को मशीन से मिलने वाले टिकट को भी बढ़े हुए किराए के साथ दिया जाएगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

यूक्रेन-रूस जंग के 50 दिन: पुतिन ने क्या खोया और क्या पाया