Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

MP के विदिशा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

MP के विदिशा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
, बुधवार, 22 जून 2022 (20:22 IST)
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में 2 कार के आमने-सामने की टक्कर में आज 4 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुर्घटना में नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बारात में शामिल होने के बाद ये लोग वापस महू जा रहे थे, तभी विदिशा से सागर जा रही कार के बीच टक्कर हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना ग्यारसपुर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 146 पीपल खेड़ी के पास 2 कार की टक्कर में एक कार में सवार इंदौर जिले के महू निवासी मनोहर लाल वर्मा (60), चंदाबाई वर्मा (55), दीपा वर्मा और कार चालक रिंकू मसीह (40) की मौके पर मौत हो गई।

बताया गया कि बारात में शामिल होने के बाद ये लोग वापस महू जा रहे थे, तभी विदिशा से सागर जा रही कार के बीच टक्कर हो गई। इस घटना में घायल 11 लोगों को 108 एंबुलेंस से ग्यारसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

मुख्यमंत्री शिवराज ने जताया दुख, समुचित उपचार के दिए निर्देश : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिले के ग्यारसपुर के पास सड़क दुर्घटना में नागरिकों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। जिला प्रशासन को दुर्घटना में दिवंगत व्यक्तियों के परिवार को प्रावधान के अनुसार आर्थिक सहायता देने और घायलों को समुचित उपचार के निर्देश भी दिए गए हैं।(वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट मामले में मराठी अभिनेत्री केतकी चिताले को जमानत