Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

गोडसे को लेकर मचे बवाल के बीच साध्वी प्रज्ञा का ट्वीट

गोडसे को लेकर मचे बवाल के बीच साध्वी प्रज्ञा का ट्वीट
, गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (15:54 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान को लेकर मचे बवाल के बीच गुरुवार को उनका एक ट्वीट चर्चा का केंद्र बन गया।
 
भाजपा सांसद सुश्री ठाकुर ने ट्वीट में लिखा है- कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है, किंतु सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों, सूर्य का प्रकाश स्थायी है। सत्य यही है कि बुधवार को मैंने ऊधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।'
 
सुश्री ठाकुर का ट्वीट 25 मिनट में ही 800 से अधिक बार रीट्वीट हो गया।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एयर इंडिया विमान की आपात लैंडिंग, सवार थे 112 लोग