Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

जयपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर की पानी की बौछार

jaipur youth congress protest

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (14:20 IST)
Jaipur news in hindi : राजस्थान के जयपुर में बुधवार को यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की भी।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को भगाने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर हलका बल प्रयोग भी किया।
 
उल्लेखनीय है कि यूथ कांग्रेस ने आज किसानों और बेरोजगारों के समर्थन में जयपुर में मुख्‍यमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी भी शामिल थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

एलेक्‍सी नवलनी की मां ने वीडियो जारी किया, पुतिन से मांगा अपना बेटा, कहा प्‍लीज शव दे दो