Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पति से झगड़े के बाद महिला ने की बच्ची की हत्या, 4 KM तक शव के साथ घूमी

पति से झगड़े के बाद महिला ने की बच्ची की हत्या, 4 KM तक शव के साथ घूमी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 22 मई 2024 (14:46 IST)
Nagpur crime news : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में एक महिला ने अपने पति के साथ झगड़े के बाद अपनी 3 साल की बेटी की हत्या कर दी। घटना के बारे में पुलिस को सूचित करने से पहले शव के साथ लगभग चार किलोमीटर तक सड़कों पर घूमती रही। ALSO READ: इंदौर से जयपुर तक कब बंद होगा मिलावट का गोरखधंधा, विदेशों में स्‍वदेश को बदनाम कर रहे नकली मसाले
 
बताया जा रहा हैं कि यह खौफनाक घटना सोमवार शाम को एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी ट्विंकल राऊत (23) और उसके पति राम लक्ष्मण राऊत (24) रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर आए थे। वे कागज उत्पाद कंपनी में काम करते थे और एमआईडीसी क्षेत्र में हिंगना रोड पर कंपनी के परिसर  एक कमरे में रहते थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे।
 
एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे दोनों में फिर झगड़ा हुआ, तीखी नोकझोंक के बीच उनकी बेटी रोने लगी। महिला गुस्से में आकर बेटी को घर से बाहर ले गई और एक पेड़ के नीचे बच्ची का गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में वह शव के साथ करीब 4 किलोमीटर तक यहां वहां घूमती रही। रात करीब 8 बजे उसने एक पुलिस वाहन देखा और पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी। ALSO READ: इंदौर से जयपुर तक कब बंद होगा मिलावट का गोरखधंधा, विदेशों में स्‍वदेश को बदनाम कर रहे नकली मसाले
 
पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। महिला को बाद में अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से झटका, चेतावनी भी दी