Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर लगा आरोप

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की हत्या, तृणमूल कांग्रेस पर लगा आरोप
, शनिवार, 28 जुलाई 2018 (16:57 IST)
डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के मंदिर बाजार इलाके में कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने भाजपा के एक स्थानीय कार्यकर्ता की हत्या कर दी।

 
पुलिस ने शनिवार को बताया कि भाजपा की मंदिरा बाजार-धानुरहाट इलाके की मंडल समिति के सचिव शक्तिपदा सरदार (45) शुक्रवार रात को घर लौट रहे थे, उसी दौरान शरारती तत्वों ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया और सड़क पर ही छोड़ दिया।

 
स्थानीय लोगों ने सरदार को जमीन पर पड़ा पाया। उनके शरीर से रक्तस्राव हो रहा था। लोगों ने उन्हें डायमंड हार्बर अस्पताल पहुंचाया। स्थिति खराब होने पर अस्पताल ने उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने सरदार की हत्या की है। हालांकि तृणमूल ने उन आरोपों को खारिज किया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

इंग्लैंड दौरा : मैदान में उतरने से पहले विराट और धवन ने किया भांगड़ा, वायरल हुआ वीडियो