Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

तमिलनाडु के ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज

इरोड में अधिकतम तापमान 42 और चेन्नई में 38.6 डिग्री

तमिलनाडु के ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 1 मई 2024 (05:00 IST)
Maximum temperature recorded in Ooty : तमिलनाडु के उधगमंडलम को इस गर्मी में राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है, क्योंकि तापमान में होती वृद्धि राज्य के इस 'हिल स्टेशन' ऊटी में भी पारे को बढ़ा रही है। चेन्नई स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अतिरिक्त महानिदेशक एस. बालचंद्रन का कहना है कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे इस स्थान पर 29 अप्रैल को अब तक का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 5.4 डिग्री अधिक था।

 
उधगमंडलम में अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस : उधगमंडलम में 29 अप्रैल 1986 को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहने की चेतावनी दी गई है और 3 मई तक के लिए 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है।

 
इरोड में अधिकतम तापमान 42 और चेन्नई में 38.6 डिग्री : इरोड जिले में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि चेन्नई में तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। गर्मी के दिनों में तपती गर्मी से राहत पाने के लिए ऊटी आने वाले पर्यटक यहां पड़ती गर्मी से हैरान हो गए हैं। एक रिसॉर्ट के प्रबंधक बालाजी ने कहा कि रात में तापमान ठंडा था, जिससे हमारे मेहमानों को थोड़ी राहत जरूर मिली।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

राष्ट्रपति मुर्मू कल अयोध्या में, रामलला व हनुमान गढ़ी के दर्शन कर करेंगी मां सरयू की आरती