Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
, शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (17:20 IST)
भागलपुर। बिहार में भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र के खवासपुर गांव में अपराधियों ने शुक्रवार देर रात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के पीरपैंती प्रखंड के अध्यक्ष मनोज मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी।


पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि खवासपुर गांव निवासी और भाजपा नेता मनोज मंडल (35) घर के बाहर सोए हुए थे तभी 4 अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

सूत्रों ने बताया कि शव भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

मां-बाप को प्रताड़ित करने पर 3 महीने की सजा