Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- इंदिरा गांधी ने दिया था 'हम दो, हमारे दो' का नारा

विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा- इंदिरा गांधी ने दिया था 'हम दो, हमारे दो' का नारा
, शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (16:50 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'हम दो, हमारे दो' का नारा देश के परिवार नियोजन अभियान के लिए उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने दिया था। राहुल गांधी ने गुरुवार को तीन विवादित कृषि कानूनों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि इन कानूनों से मंडियां खत्म हो जाएंगी और कृषि क्षेत्र कुछ बड़े उद्योगपतियों के नियंत्रण में चला जाएगा।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सालों पहले परिवार नियोजन का नारा था, 'हम दो, हमारे दो'। जैसे कोरोना दूसरे रूप में आता है, उसी तरह यह नारा फिर से आया है। यह 'हम दो, हमारे दो' की सरकार है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट भी किया था कि 'हम दो, हमारे दो' की सरकार।
 

विज ने ट्वीट किया कि राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के बारे कहा है कि यह 'हम दो, हमारे दो' की सरकार है। राहुल गांधी शायद यह नहीं जानते कि 'हम दो, हमारे दो' का नारा तो उनकी दादी इंदिरा गांधी ने दिया था। हमारा नारा तो 'सबका साथ, सबका विकास' है। राहुल गांधी को अपने ही परिवार के इतिहास का ज्ञान नहीं है। राहुल गांधी ने लोकसभा में केंद्रीय बजट पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा था कि अब 4 लोग इस देश को चला रहे हैं और हर किसी को पता है कि वे कौन हैं? (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

तमिलनाडु में आतिशबाजी के कारखाने में विस्फोट, 6 श्रमिकों की मौत