Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

अभिनेत्री प्रियंका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अभिनेत्री प्रियंका ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
चेन्नई , बुधवार, 18 जुलाई 2018 (20:38 IST)
चेन्नई। जानी-मानी तमिल टेलीविजन अभिनेत्री प्रियंका ने बुधवार तड़के फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने बताया कि अभिनेत्री की घरेलू परिचारिका जब सुबह उसके घर पहुंची तो उसे घर की छत से फंदे से लटकता हुआ पाया।

उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए किलपॉक अस्पताल भेज दिया।
 
घरेलू नौकरानी ने बताया कि जब वह अभिनेत्री के घर के दरवाजे पर पहुंची तो दूध की थैली बाहर ही पड़ी देखी, तभी उसे कुछ गड़बड़ होने का संदेह हो गया था।
 
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आत्महत्या के पीछे का कारण घरेलू विवाद हो सकता है। प्रियंका ने तीन वर्ष पहले बास्केटबॉल कोच अरुणबाला के साथ विवाह किया था और उनके कोई संतान नहीं थी। इसको लेकर दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था।  
 
तमिल सोप ओपेरा 'वमसम' में ज्योतिका के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रियंका पिछले कुछ सप्ताह से अकेली ही रह रही थी। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सोनिया बोलीं- कौन कहता है, हमारे पास संख्या नहीं है...