Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

फैसला आते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा अदालत परिसर

फैसला आते ही जय श्री राम के नारों से गूंजा अदालत परिसर
, शनिवार, 9 नवंबर 2019 (12:33 IST)
नई दिल्ली। अयोध्या भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला आते ही अदालत परिसर में मौजूद राम मंदिर समर्थकों के बीच उत्साह की लहर दौड़ गई और उन्होंने 'जय श्री राम' का उद्घोष कर प्रसन्नता व्यक्त की।

अदालत ने विवादित जमीन पर राम मंदिर के निर्माण और मस्जिद निर्माण के लिए अलग से 5 एकड़ भूमि आवंटित करने का आदेश दिया। इससे यहां मौजूद मंदिर समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
webdunia

स्वामी धर्मदास और स्वामी चक्रपाणि के समर्थक 'एक ही नारा एक ही नाम, जय श्री राम, जय श्री राम' के नारे लगाते हुए जुलूस की शक़्ल में चलकर लॉन तक आए। वे काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। न्यायालय लॉन में शंखनाद भी किया गया। कई वकील भी 'जय श्री राम' के नारे लगाते दिखे।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अयोध्या मामला : SC ने कहा, स्थल के नीचे का ढांचा इस्लामिक संरचना नहीं