Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

IAS अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला, ट्‍विटर पर छलका दर्द...

IAS अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला, ट्‍विटर पर छलका दर्द...
, बुधवार, 27 नवंबर 2019 (20:22 IST)
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के वरिष्ठ IAS अधिकारी अशोक खेमका का एक बार फिर तबादला हो गया। 1991 बैच के अधिकारी खेमका का 53वीं बार ट्रांसफर हो गया।
 
खेमका को इस बार अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव बनाया है। इससे पहले इसी साल करीब 8 महीने पहले मार्च में में ट्रांसफर किया गया था। तब उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रमुख बनाया गया था। 27 साल के करियर में खेमका का 53 बार तबादला हो चुका है।
webdunia
तबादले के बाद खेमका का ट्‍विटर पर दर्द छलक उठा। उन्होंने ट्‍विटर पर लिखा- फिर तबादला। लौटकर फिर वहीं। कल संविधान दिवस मनाया गया। आज सर्वोच्च न्यायालय के आदेश एवं नियमों को एक बार और तोड़ा गया। कुछ प्रसन्न होंगे। अंतिम ठिकाने जो लगा। ईमानदारी का इनाम जलालत।
 
ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कमेंट किया था। संभवत: यही उनका ताजा ट्रांसफर की वजह बना। इससे पहले खेमका ने लिखा था- विधायकों की खरीद फरोख्त, उन्हें बंधक बनाना सभी जनसेवा के लिए की जाती है। जनसेवा जैसा सुअवसर छोड़ा नहीं जाता, वंचित रहने से हृदय में पीड़ा जो होती है। होने दो, खूब द्वंद होने दो। साझेदारी में तो मिल-बांटकर जनसेवा की जाएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भारत को मिली 2023 FIH हॉकी पुरुष विश्व कप की मेजबानी