Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने बताया, क्यों कहते हैं 'जय सियाराम'?

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी ने बताया, क्यों कहते हैं 'जय सियाराम'?
, शनिवार, 3 दिसंबर 2022 (11:13 IST)
भारत जोड़ो यात्रा पर निकले वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के आगर मालवा में कहा कि सीता के बिना भगवान राम का नाम अधूरा है - वो एक ही हैं इसीलिए हम 'जय सियाराम' कहते हैं। भगवान राम सीता जी के लिए लड़े। हम जय सिया राम जपते हैं और महिलाओं को सीता का स्वरूप मान उनका आदर करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि एक पुजारी के साथ बातचीत का हवाला देते हुए कहा कि महात्मा गांधी द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला वाक्यांश ‘हे राम’ जीवन जीने का तरीका है। इसने पूरी दुनिया को प्यार, भाईचारा, सम्मान और तपस्या का मतलब सिखाया।
 
कांग्रेस नेता ने कहा, इसी तरह, जय सिया राम का अर्थ है, सीता और राम एक हैं और भगवान राम ने सीता के सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी।
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जय श्री राम का मतलब है कि भगवान राम की जय हो, लेकिन भाजपा और आरएसएस के लोग उनकी (भगवान राम) तरह जीवन नहीं जी रहे और महिलाओं के सम्मान के लिए नहीं लड़ रहे।
 
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब उन्हें अपशब्द कहने के लिए रावण ले आए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

शोर से परेशान महिला ने बंद किया वेंटिलेटर, मरीज की मौत