Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

भाजपा ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से हारेंगे

भाजपा ने कहा, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी से हारेंगे
, बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (22:14 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को विश्वास व्यक्त किया कि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) 2019 के आम चुनावों में दो-तिहाई बहुमत हासिल करेगा और भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी लोकसभा सीट को बदलने के लिए मजबूर कर देगी।
 
 
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने यहां कहा कि जिस प्रकार से हालात बन रहे हैं, उससे राजग को दो-तिहाई से अधिक बहुमत मिलेगा और भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी।
 
पार्टी सूत्रों ने यह भी कहा कि विपक्षी खेमे में उस समय हताशा छा जाएगी, जब मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन के लिए सहमति नहीं बन पाएगी। उस समय कांग्रेस की स्थिति बदतर हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस संभवत: अमेठी में भी हार जाए और राहुल गांधी अपनी सीट बदलने के लिए मजबूर हो जाएंगे। अमेठी में कांग्रेस की समूची इकाई अब भाजपा के साथ आ गई है।
 
पार्टी नेता ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों का महंगाई पर कोई असर नहीं पड़ा है। राजग की सरकार मुद्रास्फीति की दर 4 प्रतिशत के आसपास रखने में कामयाब रही है जबकि 2014 में यह आंकड़ा 11 प्रतिशत के आसपास था।
 
सूत्रों ने संकेत दिए कि पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान राज्य सरकारों खासकर भाजपा के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर रहे हैं और कोशिश कर रहे हैं कि वैट कम हो जाए जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। राज्य हालांकि इस बारे में स्वतंत्र रूप से और सही समय पर निर्णय लेंगे। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

माल्या के बयान पर केजरीवाल ने जेटली, प्रधानमंत्री से पूछे सवाल