Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

आशा है राजस्थान में पीड़िता को जल्द मिलेगा न्याय, दोषियों को मिलेगी सख्त सजा : प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi Vadra
नई दिल्ली , शनिवार, 2 सितम्बर 2023 (19:02 IST)
Rajasthan News : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना को लेकर शनिवार को कहा कि आशा है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिलेगा और घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी। सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ़्तारी की है व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है।
 
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स पर पोस्ट किया, महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में त्वरित व सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को सजा दिलाना अति आवश्यक है। राजस्थान सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों की गिरफ़्तारी की है व फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा, आशा है कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिलेगा और इस नृशंस घटना को अंजाम देने वालों को सख्त सजा मिलेगी।
 
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के एक गांव में 21 वर्षीय एक आदिवासी महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस घटना की विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलोचना की है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रतापगढ़ जाकर पीड़ित महिला और उसके परिजनों से मुलाकात की।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

भाजपा ने जनआशीर्वाद यात्रा के रथों को किया लॉन्च, रविवार को जेपी नड्डा यात्रा चित्रकूट से करेंगे यात्रा