Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

दिल्ली का नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान, पारा 47 डिग्री के पार

राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में भीषण लू की चेतावनी

Heat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 17 मई 2024 (21:58 IST)
Temperature crosses 47 degrees in Delhi Najafgarh: उत्तर पश्चिम भारत में शुक्रवार को भीषण गर्मी पड़ी तथा राष्ट्रीय राजधानी के नजफगढ़ इलाके में पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया और यह देश में सबसे गर्म स्थान रहा। राजस्थान में 19, हरियाणा में 18, दिल्ली में 8 और पंजाब में 2 स्थानों पर पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। ताजनगरी आगरा में तापमान 46.9 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। 
 
अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में लू जारी रहने की आशंका है। लू की स्थिति तब मानी जाती है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय क्षेत्रों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा होता है। ALSO READ: अप्रैल का महीना रहा अब तक का सबसे गर्म माह, औसत तापमान 15.03 डिग्री सेल्सियस रहा
 
हरियाणा गर्मी से झुलसा : यदि पारा सामान्य से 6.4 डिग्री से अधिक हो तो भीषण लू की स्थिति घोषित की जाती है। शुक्रवार को नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस और हरियाणा के सिरसा में 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के शाम 7:30 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, नजफगढ़ देश का सबसे गर्म स्थान था।
 
दिल्ली में मुंगेशपुर में पारा 46.5 डिग्री, आयानगर में 46.2 डिग्री, पूसा और जाफरपुर में 45.9 डिग्री, पीतमपुरा में 45.8 डिग्री और पालम में 45.1 डिग्री रहा। वहीं हिमाचल की निचली और मध्य पहाड़ियों में तापमान बढ़ा है तथा प्रदेश के ऊना में अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया जो प्रदेश का सबसे गर्म इलाका रहा। ALSO READ: तमिलनाडु के ऊटी में गर्मी से टूटा रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज
 
दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं : आईएमडी ने दिल्ली के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा है कि शनिवार को दिन के समय 25 से 35 किमी प्रति घंटे की गति से तेज सतही हवा चल सकती हैं तथा मुख्य रूप से आसमान साफ रह सकता है। आईएमडी ने चेतावनी दी कि 18-21 मई के दौरान राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति होने के आसार हैं। शनिवार से पूर्वी और मध्य भारत में उष्ण लहर फिर चल सकती है।
webdunia
राजस्थान में रेड अलर्ट :  मौसम कार्यालय ने पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें संवदेनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया गया। आईएमडी ने हरियाणा, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया और शिशुओं, बुजुर्गों और पहले से बीमारियों से पीड़ित लोगों सहित संवेदनशील लोगों के लिए उच्च स्वास्थ्य चिंता जाहिर की।
 
विभाग ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या खुले में भारी काम करने से लोगों के बीमार पड़ने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने मई में पूर्वानुमान जताया था कि उत्तर के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा दिन तक लू की स्थिति हो सकती है।
 
राजस्थान में पारा 46 डिग्री के पार : मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.5 डिग्री, धौलपुर में 46.4 डिग्री, फतेहपुर में 46.3 डिग्री, फलोदी में 46.0 डिग्री, पिलानी में 45.9 डिग्री, वनस्थली-जैसलमेर में 45.8-45.8 डिग्री, चूरू में 45.7 डिग्री, जोधपुर-करौली में 45.5-45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर में 45.4 डिग्री, बीकानेर में 45.2 डिग्री, संगरिया में 45.1 डिग्री, कोटा में यह 45.3 डिग्री व जयपुर में यह 44 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अन्य जगहों की बात की जाए तो लगभग सभी जगह पारा 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 2-3 दिन 25-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। (भाषा/वेबदुनिया) 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

अमित शाह के श्रीनगर दौरे के मायने, राजनीतिक दलों ने उठाए सवाल