Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुस्लिम महिलाएं अकेले जा सकेंगी हज

मुस्लिम महिलाएं अकेले जा सकेंगी हज
नई दिल्ली , मंगलवार, 21 नवंबर 2017 (23:33 IST)
नई दिल्ली। देश में मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में लिखे जा रहे नए अध्याय के तहत आजादी के बाद पहली बार वे अब अकेले हज यात्रा पर जा रही हैं और इसे लेकर उनमें इतना जबर्दस्त उत्साह है कि मात्र एक हफ्ते के भीतर 88 महिलाओं ने अकेले जाने के लिए आवेदन भी कर दिया है।
 
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया कि पहले मुस्लिम महिलाएं 'महरम' यानी शौहर, पिता, सगे भाई या बेटे के साथ ही हज पर जातीं थीं, लेकिन पहली बार उन्हें अकेले यात्रा की अनुमति दी गई है। अब 45 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं चार-चार के समूह में अकेले हज करने जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इन महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखेगी।
 
नकवी ने बताया कि अकेले जाने को लेकर महिलाओं मे जबर्दस्त उत्साह है। 7 नवंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से 88 महिलाओं ने अकेले जाने के लिए आवेदन भरा है जिनमें से अधिकांश मंजूर भी हो गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

सरकार को सुझाइए विधवा आश्रम का नाम, पाइए 25 हजार रुपए का इनाम