Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मुंबई विमान हादसा : 5 लोगों की मौत, देखें हादसे के फोटो

मुंबई विमान हादसा : 5 लोगों की मौत, देखें हादसे के फोटो
, गुरुवार, 28 जून 2018 (23:27 IST)
मुंबई के घाटकोपर में सर्वोदय अस्पताल के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पायलट, दो फ्लाइट इंजीनियर और सड़क पर चल रहा एक राहगीर शामिल है।
 (सभी फोटो : गिरीश श्रीवास्तव)




webdunia

ये चार्टर्ड प्लेन जुहू एयरपोर्ट से टेस्टिंग के लिए उड़ा था, तभी क्रैश हो गया और निर्णाणाधीन इमारत के पास जा गिरा। हादसे में घायल हुए दों लोगों को राजावड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

webdunia

विमान का ब्लैक बॉक्स भी मिल चुका है। इससे दुर्घटना के कारणों का सही पता लग पाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया।


webdunia

भाजपा सांसद किरीट सोमैया ने कहा कि उन्होंने मरम्मत वाले विमानों के घने आवासीय क्षेत्र में परीक्षण उड़ान से जुड़े दिशा-निर्देशों की समीक्षा की मांग की है।


webdunia

पूर्व नागर विमान मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने बड़े पैमाने पर लोगों की जान बचा लेने को लेकर पायलट की प्रशंसा की।

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

FIFA WC 2018 : जापान हारकर भी नॉकऑउट में, 'यलो कार्ड' सेनेगल को ले डूबा