Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024
webdunia

मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे, जरांगे की ‍शिंदे सरकार को चेतावनी

मेरी मौत हुई तो महाराष्ट्र को लंका की तरह जला देंगे, जरांगे की ‍शिंदे सरकार को चेतावनी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024 (19:17 IST)
Manoj Jarange warned Maharashtra government regarding reservation : मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील ने महाराष्‍ट्र सरकार को चेतावनी दी है। जरांगे ने कहा कि अगर उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के सदस्‍य महाराष्ट्र में उसी तरह आग लगा देंगे, जैसे हनुमान ने लंका जलाई थी। जरांगे ने राज्‍य सरकार पर पिछले साल आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दायर मामलों को वापस नहीं लेकर मराठा समुदाय को धोखा देने का भी आरोप लगाया।

खबरों के अनुसार, मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील ने राज्‍य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर अनशन के दौरान उनकी मौत हो जाती है तो मराठा समुदाय के सदस्‍य महाराष्ट्र में उसी तरह आग लगा देंगे, जैसे श्रीराम भक्‍त हनुमान ने लंका जलाई थी।
webdunia

खराब हो रहा है मनोज जरांगे का स्वास्थ्य : जरांगे ने मांग की है कि कुनबी मराठा समुदाय के 'सगे-संबंधियों' से जुड़ी मसौदा अधिसूचना को कानून में बदलने के लिए महाराष्ट्र विधानमंडल का एक विशेष सत्र बुलाया जाए। अनशन के कारण जरांगे का स्वास्थ्य खराब हो रहा है, लेकिन वह डॉक्टरों को अपनी जांच नहीं करने दे रहे। जरांगे महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने पैतृक गांव अंतरवाली सरती में अनिश्चितकालीन अनशन कर रहे हैं।

विधानमंडल की विशेष बैठक बुलाने की सिफारिश : जरांगे ने यह भी धमकी दी कि महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोई भी सार्वजनिक सभा नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि मनोज जरांगे की मांग पर महाराष्‍ट्र सरकार ने 20 फरवरी को विधानमंडल की विशेष बैठक बुलाने की राज्यपाल रमेश बैस से सिफारिश की है। इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia gujarati

આગળનો લેખ

लोकसभा चुनाव कैसे होता है?